नईसराय: नई सराय क्षेत्र में बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता
शुक्रवार शाम लगभग चार बजे नई सराय क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जिससे किसान चिंतित हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर तक मौसम आम दिनों की तरह सामान्य था। लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल लिया और तेज हवा भी चलने लगी। इस दौरान कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी होने लगी। जिससे किसान चिंतित हो उठे।