अररिया: अररिया पूर्णिया मार्ग पर लहटोरा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Araria, Araria | Mar 28, 2026 अररिया-पूर्णिया मार्ग पर लहटोरा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरी ओम पासवान (29 वर्ष)के रूप में हुई है। वे अररिया आरएस के वार्ड संख्या 2 के निवासी थे। उनके पिता स्व. रामानंद पासवान थे। बताया जाता है कि हरी ओम पासवान खाना बनाने वाले कारिगर के सहयोगी के रूप में काम करते थे।