नागौर: नागौर कलक्ट्रेट ने बुधवार शाम 5 बजे आदेश जारी कर बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं समाधान शिविर 16 को होगा
Nagaur, Nagaur | Jan 15, 2025 नागौर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में गुरुवार, 16 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले के तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो जिले भर से प्राप्त शिकायतों और व्यक्तिगत जन में लोगों की परिवेदनाओं का निस्तारण किया जाएगा।