नागौर: सांसद हनुमान बेनीवाल सरासनी गांव की सरहद पहुंचे, कहा- सीमेंट कंपनी की मनमर्जी नहीं चलने देंगे
Nagaur, Nagaur | Jan 14, 2025 सांसद हनुमान बेनीवाल पहुंचे सरासनी गांव की सरहद, कहा सीमेंट कंपनी की मनमर्जी नहीं चलने देंगे। मंगलवार शाम को करीब छह बजे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सरासनी गांव पहुंचे जहां चार महीने से जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपनी की नीतियों के खिलाफ दिए जा रहे किसानों के धरना स्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली।