भोपाल के एमपी नगर स्थित एक होटल का वेटर निकला 'एलईडी चोर', नौकरी शुरू करते ही 14 दिन में उड़ा लीं 6 टीवी। एमपीनगर स्थित आर्ना पैलेस होटल में काम करने वाला एक वेटर कमरों में लगी एलईडी टीवी चुराकर ले जा रहा था। उसने नौकरी ज्वाइन करने के अगले दिन से ही चोरी शुरू कर दी थी और दो सप्ताह के भीतर होटल से छह टीवी चुरा लीं।