रामपुर: धर्मपुरा बाईपास पर ट्रैक्टर ट्राली को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में चार लोगों की हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया PM
Rampur, Rampur | Mar 24, 2024 बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के हल्दी गाँव से बूजपुर मूंढापांडे जनपद रामपुर में छोचक के कार्यक्रम ट्रेक्टर ट्राली से गए हुए थे। घर लौटने के दौरान थाना मिलक क्षेत्र के धर्मपुरा बाईपास पर ट्रेक्टर ट्राली को डंपर ने टक्कर मार दी, हादसे में एक किशोर और तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। जिला अस्पताल में पीएम हुआ