रामपुर: ग्राम किसरोल से थाना भोट पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Mar 23, 2024 थाना भोट पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त बाबू पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम किसरौल थाना भोट जनपद रामपुर को ग्राम किसरोल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन किया गया। इस सम्बन्ध में थाना भोट पर मु0अ0सं0-41/24 धारा 10 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।