सीतापुर: बंदरिया बाजार में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मलवे में दबकर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के बंदरिया बाजार में निर्माणाधीन मकान का अचानक छज्जा गिर जाने से मलवे में दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।