ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई।मूलनिवासी डीडीहाट पिथौरागढ़ राम दत्त अपनी पत्नी नंदा देवी के साथ अपने घर से कृषि मंडी समिति के पीछे रेलवे लाइन पार करके रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी अचानक पीलीभीत से टनकपुर को जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।