हरियाणा के पानीपत जनपद के गांव बबैल से शुरू हुई एक अनूठी पदयात्रा सोमवार को अपने 15वें दिन सिरसागंज पहुंची। भीषण ठंड और लंबी दूरी की परवाह किए बिना यह पदयात्री परिवार “हर गांव, एक गौशाला” के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर की ओर बढ़ रहा है। नगर सीमा में प्रवेश करते ही स्थानीय लोगों द्वारा पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।