करनाल: अमृतपुर कला में घर के अंदर ट्रक घुसने से घर का हुआ भारी नुकसान।
Karnal, Karnal | Feb 20, 2024 अमृतपुर कला में घर के अंदर सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक घुसने से घर का भारी नुकसान हुआ और छत गिर गई । गनीमत यह रही कि घर में उस समय कोई व्यक्ति नहीं था नहीं तो किसी की जान भी जा सकती थी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को अपने साथ पुलिस चौकी ले गई दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। घर के लोगों ने नुकसान की भरपाई करने का अनुरोध किया।