कन्नौज: कन्नौज के बेहटा गांव में स्थित गढ़वादानी बाबा के मंदिर में हिन्दू-मुस्लिम सभी भक्त दूर-दूर से आकर मानते हैं मन्नत
कन्नौज जिले के ग्राम बेहटा में गढ़वा दानी बाबा का बहुत पुराना मंदिर है। बताया जाता है कि यहां पर काफी दूर-दूर से लोग अपनी मन्नत करने आते है और जिसकी मन्नत पूरी हो जाती है वह इस स्थान पर दोबारा आकर प्रसाद चढ़ाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह बाबा का सिद्ध स्थान है और यहां हर वर्ग का भक्त आकर मन्नत मानता है चाहें वह हिन्दू हो या मुस्लिम सभी लोग आते हैं।