भोरे: PM की मां को गाली देने के विरोध में भोरे में दिखा बिहार बंद का असर, NDA कार्यकर्ताओं ने सड़क पर की नारेबाजी
भोरे में गुरुवार की दोपहर 12 से बिहार बंद का असर देखा गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को भरे मंच से कांग्रेस और राजद के लोगों द्वारा गाली दिए जाने के विरोध में NDA कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। जिला महामंत्री, भोरे, सिसई के मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकर्ता के साथ भोरे के विभिन्न बाजार में दुकानों को बंद कराया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।