मां बाघेस्वरी माता मंदिर सागुर भागुर से निकली पंचकोशी यात्रा का भीकनगांव नगर में जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान निमाड़ जिनिंग, छोटे चौराहे, अंबेडकर भवन व गुलमोहर कॉलोनी में यात्रा के ध्वज का पूजन-आरती कर स्वागत किया गया। जहाँ महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया। वहीं गुलमोहर कॉलोनी के लोगों ने पंचकोशी यात्रियों को भोजन-प्रसादी भी कराई।