अयोध्या में 500 वर्ष बाद श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संपन्न किया गया। जिसको लेकर भीकनगांव नगर में नागेश्वर शंकर मंदिर समिति व महिला मंडल द्वारा मायरा ले कर बैंड बाजे के साथ नाचते गाते खेड़ापति हनुमान मंदिर होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।