साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही बलिया अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार अपने चालक भूषण कुमार भारती के साथ मौके पर पहुंचे।