अनगड़ा के सुदूर नवागढ़ राजा बांध निवासी जलदेव बेदिया का हाल ही में गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। श्राद्ध कार्यक्रम के अवसर पर सहयोग मंडल के महामंत्री पंचम भोगता की सूचना पर मृतक की पत्नी चिनिया देवी एवं पुत्र गोपाल बेदिया को सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया, पंचम भोगता, शिबू बेदिया, रंजीत बेदिया एवं हरदयाल बेदिया उपस्थित थे।