जानसठ: ककरौली क्षेत्र के चोरावाला मार्ग पर गत्ते से भरा हुआ ओवरलोड ट्रक पलटने से सड़क हादसा, चालक ने कूद कर बचाई जान
ककरौली क्षेत्र के चौरावाला मार्ग पर बुधवार को उस समय सड़क हादसा देखने को मिला,जब मोरना निवासी शौकीन ट्रक चालक गत्ते से भरा हुआ ट्रक क़ो लेकर जा रहा था तभी अचानक देखते ही देखते ओवरलोड ट्रक नाले में पलट गया गनिमत रही की चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली। अन्यथा यहां पर कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।