जानसठ: मीरापुर कस्बे में अज्ञात कारणों के चलते टेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
मीरापुर कस्बे के मोहल्ला कमलियान मे सोमवार दोपहर क़ो उस समय ह्ड़कंप मच गया,जब एक टेंट की दुकान मे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।टेंट की दुकान का मालिक खालिद पुत्र कालू का कहना है की लाखो रूपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया।