बरेली: बिना शटडाउन के खंभे पर चढ़े कर्मचारी को लगा करंट, डीएम ऑफिस के बाहर रोड पर काम के दौरान हुआ हादसा
बरेली में बिना शटडाउन के खंभे पर चढ़े कर्मचारी को लगा करंट, डीएम ऑफिस के बाहर रोड पर काम के दौरान हुआ हादसा।बारिश के चलते डीएम कार्यालय गेट के पास एक बिजली का खंभा गिर गया था। इसे ठीक करने के लिए विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पास में लगे एक अन्य खंभे में खराबी नजर आई, जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी ऊदल खंभे पर चढ़ा।