जौरा एसडीएम शुभम शर्मा ने ग्राम पंचायत मजरा में पहुंचकर प्राइमरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण बच्चों की छात्र संख्या कम पाई गई। जानकारी के अनुसार बता दें कि ग्राम पंचायत मजरा के प्राइमरी स्कूल में 84 बच्चे दर्ज है लेकिन जब एसडीएम निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो महैज 10 बच्चे ही उपस्थित पाए गए और समूह द्वारा दिए जाने वाला भोजन भी मेन्यू अनुसार नहीं था।