लाडपुरा: कोटा के दिगोद इलाके में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पारलिया गांव में बदमाशों के हमले में 8 महिलाएं गंभीर घायल
Ladpura, Kota | Nov 17, 2025 जमीन विवाद में बड़ा हमला — आठ महिलाएं घायल, तीन की हालत गंभीर कोटा जिले के दीगोद थाना क्षेत्र के पारलिया गांव में जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने अचानक धावा बोल दिया। ताबड़तोड़ किए गए इस हमले में आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से तीन—कैलाशी बाई (50), लाड बाई (35) और सरोली बाई (57)—को हालत बिगड़ने पर तुरंत कोटा के जिला अस्पत