सिविल लाइन पुलिस ने अवैध हथियार सौदागर को किया गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा
सतना के सिविल लाइन पुलिस ने अवैध हथियार के कारोबार के आरोपी हिमांशु सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी नागौद के बरेठिया निवासी बताया जा रहा है । अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार किया है । मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने आरोपी हिमांशु का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है ।