अररिया: परीक्षा लेने के विरोध में एकजुट हुआ स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों डीईओ,सीएस को दिया आवेदन
Araria, Araria | Mar 7, 2024 स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत बहाल डाटा एंट्री ऑपरेटर को पुन: परीक्षा लेने को लेकर पत्र जारी किया गया है. इसको लेकर जिले के सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में एकजुट हुये. जहां परीक्षा रद्द करने को लेकर सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर ने सिविल सर्जन को आवेदन दिया है.