अररिया: डीमिहिया से ताराबाड़ी थाना पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 7, 2024 ताराबाड़ी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के डीमिहिया वार्ड संख्या 13 से दो वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे ताराबाड़ी थाना पुलिस के द्वारा गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां मेडिकल जांच के उपरांत दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. वही गिरफ्तार अभियुक्त में बंटी कुमार मंडल व विमल मंडल शामिल है.