आरा: आरा-अरवल मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप बुधवार सुबह चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 1, 2026 आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का समीप बुधवार की सुबह चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अमित कुमार की 30 वर्षीया पत्नी दिव्या कुमारी है