महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ शहर से लड़की लापता, मंदिर में दर्शन करने गई थी पर वापस नहीं लौटी
महेंद्रगढ़ शहर से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है और बिना बताए कहीं पर चली गई है। अभी तक घर वापस नहीं लौटी है। लापता लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने लापता लड़की की मां की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।