चैनपुर: चैनपुर थाना में लड़की भगा ले जाने के मामले में परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर दर्ज हुआ केस
चैनपुर थाना में लड़की भगा ले जाने के मामले में परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज किया गया। सोमवार की शाम 5 बजे थाना पर प्राथमिकी आवेदन में चैनपुर के एक गांव के लड़की के पिता ने कहा कि मेरी पुत्री किसान इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन किया गया। बाद में पता चला कि एक गांव का लड़का प्रकाश कुमार ने भगाया है।