गढ़वा: गढ़वा में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, गढ़वा समेत कई जिलों में 4 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी
Garhwa, Garhwa | Oct 4, 2025 झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर राज्य में साफ दिख रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान लगातार दो दिन बारिश हुई और शुक्रवार को भी सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। तेज बारिश से नदियां उफान पर हैं। गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के बांसडीह गांव में पंडा नदी का पानी पुल के ऊपर से बहा, वहीं मुकुंदपुर में बाढ़ से करीब 20 बीघा धान की फसल डूब गई