थाना शमशाबाद के गांव चेतन नगला निवासी 26 वर्षीय गोपाल पुत्र मौजीराम, 28 वर्षीय नेम सिंह पुत्र महेश चंद्र बाइक से सुल्तानगंज खरेटा दावत में शामिल होने गए हुए थे। घर वापस लौटते समय गांव विरियाडंडा तिराहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।दोनों बाइक सवार घायल हो गए CHC में भर्ती कराया गया।जहां डॉ ने नेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। गोपाल को रेफर कर दिया।