जालौर: ग्रेनाइट कारखाने में चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा पिटाई कर किया पुलिस के हवाले
Jalor, Jalor | Jul 29, 2024 जालोर शहर के थर्ड फेस स्थित ग्रेनाइट एरिया में एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया। चोर ग्रेनाइट कारखाने में चोरी करने घुसा था। इस दौरान कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। कारखाने में काम करने वाले लेबर ने चोर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई की एवं पुलिस के हवाले कर दिया।