पीरो: ईद के दिन खुटहां बाजार में आग से उजड़ी रोजी-रोटी, दुकानों को हुआ पांच लाख का नुकसान
Piro, Bhojpur | Mar 21, 2026 खुशियों के पर्व ईद की सुबह इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहां बाजार में एक दुकानदार के लिए तबाही लेकर आई। शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने बंद पड़ी दुकान को कुछ ही घंटों में राख में तब्दील कर दिया। इस अगलगी में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई, जिससे पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।