गरौठा: गुरसराय में खेल कूद प्रतियोगिता 12 नवम्बर को होगी सम्पन्न, क्षेत्रीय विधायक ने दी जानकारी
गुरसराय। युवा कल्याण विभाग झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र गरौठा में खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 12 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन त्याग मूर्ति आत्माराम खेर इंटर कॉलेज ग्राउंड, गुरसराय पर किया जाएगा।