गुना कैंट हीरा बाग में 21 दिसंबर दोपहर को विराट हिंदू सम्मेलन का भूमि पूजन विधि विधान से किया गया। इस दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। राष्ट्र प्रथम के साथ मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एक करना, इतिहास, संस्कार, अखंड भारत का संकल्प, शस्त्र, शास्त्र और संस्कार पर 4 जनवरी 2026 को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में चर्चा होगी।