गुरुवार को करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो इटारसी रोड स्थित एक शराब की दुकान के पास का बताया जा रहा है जहां पर नशे में धुत्त एक युक्ति ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान युवती सड़क से गुजर रहे आने-जाने वाले लोगों को गाली देते रही। सूचना मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ जिला अस्पताल लेकर आई।