सिरमौर: 2500 रुपए की रिश्वत लेते तेदुन हल्का महिला पटवारी लोकायुक्त के हाथों हुई ट्रैप
Sirmour, Rewa | Oct 2, 2024 सिरमौर तहसील अंतर्गत तेदुन हल्का की भ्रष्ट महिला पटवारी को रीवा लोकायुक्त ने आज दिनांक 1/10/24 को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास 2500 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया। लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि पटवारी भारती अबधिया ने फरियादी उमेश प्रताप सिंह निवासी तेदुन से नक्सा तारवीन करने के एवज में 5 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की थी।