संडीला: बम्हनौआ पेंग के रामौतार के बकरे को जंगली जानवर ने बनाया निवाला, बड़े जानवर के पदचिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत
Sandila, Hardoi | Sep 28, 2024 अतरौली थाना क्षेत्र के बम्हनौआ पेंग गांव में रामौतार पुत्र छोटेलाल का बकरा बरामदे में बंधा था जिसको अज्ञात जंगली जानवर उठाकर महज बीस मीटर दूरी पर ले जाकर अपना निवाला बना लिया।सुबह जब देखा तो बकरा गायब था और किसी बड़े जानवर के पदचिन्ह बने थे।आगे बढ़कर देखा गया तो बकरे के शव के कुछ अवशेष पड़े मिले।ग्रामीणों ने बाघ व भेड़िया होने की चिंता जताई है।