साहिबगंज: बनपर टोला में पैसे मांगने के विवाद में 2 भाइयों को 4 लड़कों ने लाठी डंडे से पीटकर किया घायल, इलाज हेतु भेजा गया अस्पताल
नगर थाना क्षेत्र के बनपर टोला में बकाया पैसे मांगने के विवाद में वही झोपड़ पट्टी में रहने वाले 4 लड़कों ने दो भाइयों को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। जहां मारपीट की घटना में घायल दोनों भाई नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। उधर घायल दोनों भाइयों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां उनका इलाज किया गया।