चौरीचौरा: ओबीसी पार्टी के जनता कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ
वन भारत सिटीजन (ओबीसी) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने शंखनाद करते हुए सोमवार को पार्टी के जनता कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया और स्थानीय प्रशासन पर दबाव में काम करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। चौरीचौरा विधानसभा के नई बाजार रोड पर महादेवा में पार्टी के जनता कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया गया।