जहानाबाद: सदर प्रखंड में वक्फ स्टेट की 15.7 एकड़ कृषि भूमि की सार्वजनिक डाक, ₹1,60,200 में मिली स्वीकृति
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार दिनांक 25 जून 2025 को जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत अजमतुन्निसा वक्फ स्टेट संख्या-929 अंतर्गत स्थित मस्जिद की कुल 15.7 एकड़ कृषि योग्य भूमि की सार्वजनिक डाक की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिला प्रशासन के द्वारा बुधवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी गई कि इस डाक प्रक्रिया में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।