उमरिया जिले के नगर नौरोजाबाद में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नौरोजाबाद नगर परिषद के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आज दिनांक 20 जनवरी को आनंद उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से की गई।