पारा चढ़ते ही जलस्तर में आ रही गिरावट और भीषण गर्मी को देखते हुए जीव-जंतुओं के लिए संकट खड़ा हो गया है। इसी मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए 'समाज सेवा विकास संहिता' की टीम ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। बड़वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर टीम के सदस्यों ने पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कराई है