गढ़वा: जिला नीलाम पत्र शाखा गढ़वा के उच्च वर्गीय लिपिक किए गए निलंबित, शराब पीकर कार्यालय आने की थी शिकायत
Garhwa, Garhwa | Mar 20, 2024 जिला नीलाम पत्र,शाखा गढ़वा के उच्च वर्गीय लिपिक मनोज कुमार को गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा बुधवार को निलंबित कर दिया गया।बताते चलें कि जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी गढ़वा द्वारा प्रतिवेदित किया गया था कि मनोज कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक जिला नीलाम पत्र शाखा गढ़वा के द्वारा कार्यालय में शराब पीकर अन्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।