अमरोहा: गांव एबजाबाद में सड़क पर बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे युवक का 58 हजार रुपये से भरा बैग चोरी, मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Oct 29, 2024 गांव पिलक सराय निवासी राम सिंह के बेटे सोमपाल सिंह ने कांठ रोड स्थित गांव एबजाबाद में जनसेवा केंद्र खोल रखा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम करीब सात बजे वह रोजाना की तरह जनसेवा केंद्र बंद करने के बाद बाइक पर लौट रहा था। गांव के ही रास्ते में टंकी के पास बाइक खड़ी कर सोमपाल लघुशंका के लिए पास ही एक गन्ने के खेत में चला गया। उसका बैग बाइक पर रखा हुआ था ।