अमरोहा: नौगांवा सादात के इंस्पेक्टर और HM के खिलाफ जिले की सदर तहसील में धरना प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग पर अड़े
Amroha, Amroha | Oct 29, 2024 आपको बता दें कि तीन दिन पूर्व अमरोहा के नौगांवा सादात थाने में खनन का ट्रैक्टर थाने में खड़ा करने पर लेखपाल और थाना प्रभारी, हेड मोहर्रिर के बीच विवाद हो गया था। लेखपाल ने अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ था। लेखपाल के साथ हुई अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को अमरोहा की सदर तहसील में लेखपालों ने हड़ताल कर दी।