बेरमो: सीआईएसएफ ने 4 टन अवैध कच्चा कोयला और एक मोटरसाइकिल जब्त की
Bermo, Bokaro | Jun 9, 2025 सीसीएल परियोजना के अंतर्गत बेरमो स्थित बीएंडके क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के निर्देशन में किया जा रहा है।