चरपोखरी: चरपोखरी में लगातार दो दिनों से हो रही भीषण बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ
चरपोखरी में लगातार हो रहे दो दिनों से भीषण बारिश व तेज आंधी कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। प्रखंड मुख्यालय के समीप तेज बारिश के कारण आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे पर पानी भर गया है। जिसको लेकर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को शाम 5:00 बजे के करीब आई तेज आंधी के साथ बारिश से कई गरीबों के आशियाने भी उजड़ चुके हैं।