बलौदा: बिरगहनी गांव में बेकाबू होकर ट्रेलर वाहन दुकान में पलटा, हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा भाई बाल-बाल बचा
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव में ट्रेलर, दुकान में घुस गया और ट्रेलर पलट गया. हादसे में 1 भाई रामभरोस कुर्रे की दबकर मौत हो गई, वहीं दूसरा भाई ओमप्रकाश कुर्रे, बाल-बाल बचा है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत से 2 घण्टे बाद ट्रेलर में दबे रामभरोस कुर्रे को निकाला गया।