सासाराम: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डेंगू नियंत्रण पर आयोजित हुई वर्चुअल बैठक
Sasaram, Rohtas | Jun 25, 2025 जिला प्रशासन ने बुधवार को दोपहर क़रीब 3 बताया कि बिहार सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को डेंगू एवं चिकनगुनिया पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राज्य स्तर से वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन और वैक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि डेंगू के नियंत्रण हेतु लार्विसाइडल और फॉगिंग कराया जाए।