इंदौर: नशे और अय्याशी के लिए चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित 4 लोग पकड़े गए, ₹3.5 लाख का माल जब्त
Indore, Indore | Jun 28, 2025 द्वारकापुरी पुलिस ने चोरी की वारदात कर सस्ते दाम में माल बेचने वाले बदमाशों को पकड़ा है। जानकारी मिलने पर पुलिस खरीदार बनकर पहुंची थी। आरोपियों के पास से साढ़े तीन लाख रुपए का माल भी बरामद किया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि कुछ दिनों पहले द्वारकापुरी इलाके में नकबजनी की घटना हुई थी, जिसमें केस भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीन यु